Lucknow City

हवा में हिचकोले लेने लगी फ्लाइट… सांसद ने किया ये कमाल तो तालियों से गूंज उठा विमान

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट हुई टर्बुलेंस का शिकार, घबरा गए यात्री, कॉकपिट संभाल रहे सांसद व कमर्शियल पायलट राजीव प्रताप रूडी ने कराई सुरक्षित लैंडिंग यात्रियों से कहा-अब आप ताली बजा सकते हैं, आप सुरक्षित हैं

लखनऊ, 7 मई 2026:

दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार को खराब मौसम की वजह से टर्बुलेंस में फंस गई। उड़ान के दौरान विमान लगातार हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालात बिगड़ते देख फ्लाइट को पटना की बजाय लखनऊ डायवर्ट किया गया, जहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

फ्लाइट की कमान भाजपा सांसद और कमर्शियल पायलट कैप्टन राजीव प्रताप रूडी संभाल रहे थे। उन्होंने मौसम की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया कि विमान को लखनऊ उतारना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। उनकी सतर्कता से विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 2.55.02 PM

ये भी पढ़ें:

इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 बुधवार शाम दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी। विमान का तय समय शाम 6:45 बजे था, लेकिन उड़ान करीब रात 8:30 बजे हो सकी। उड़ान के कुछ देर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवा और बादलों के बीच विमान को कई बार झटके लगे। केबिन में कुछ देर तनाव का माहौल बना रहा और कई यात्री सहम गए।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी खुद यात्रियों के सामने आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अब आप ताली बजा सकते हैं, आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। यह सुनते ही यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। विमान में मौजूद कई यात्रियों ने रूडी की शांत तरीके से स्थिति संभालने की तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी घटना का जिक्र तेजी से होने लगा।

बता दें कि राजीव प्रताप रूडी बिहार के सारण से भाजपा सांसद हैं। वह पूर्व में केंद्र सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ वह कमर्शियल पायलट के तौर पर भी उड़ान भरते रहते हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Agniveer Recruitment: 17 अगस्त से शुरू होगी भर्ती, मेरठ से अयोध्या तक 6 शहरों में दौड़ेंगे युवा, देखें पूरा शेड्यूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link