National

बंगाल में सीएम चेहरे पर आज फैसला… विधायक दल की बैठक को अमित शाह पहुंचे कोलकाता

मंदिर में की पूजा अर्चना, सुवेन्दु की पीठ थपथपाई, बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी सह-पर्यवेक्षक के तौर पर रहेंगे मौजूद, शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

न्यूज डेस्क, 8 मई 2026:

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आखिरी दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार शाम चार बजे भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होगी, जिसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। बैठक कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बुलाई गई है।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इसके लिए वो आज कोलकाता पहुंच गए हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।उन्होंने कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने सबसे पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की। अमित शाह और सुवेन्दु अधिकारी एक ही गाड़ी से बैठक स्थल तक पहुंचे। इससे पहले एयरपोर्ट पर अमित शाह के स्वागत के लिए शुभेंदु अधिकारी समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। स्वागत के दौरान शाह ने शुभेंदु अधिकारी से गर्मजोशी से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 1.03.17 PM

ये भी पढ़ें:

बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य पहले ही साफ कर चुके हैं कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने की संभावना है। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, एनडीए के सहयोगी दलों के नेता, केंद्रीय मंत्री समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है। करीब दो दर्जन मंत्रियों के भी शपथ लेने की चर्चा है।

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार बड़ा उलटफेर किया है। चार मई को आए नतीजों में पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत से कहीं आगे निकल गई। वहीं तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। इसके साथ ही राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार का 15 साल लंबा दौर खत्म हो गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  संगम के पवित्र जल का जादू…असम से महामंडलेश्वर ने भेजे दो निजी टैंकर, पश्चिमी भारत में होगा वितरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button