Lucknow City

करणी सेना संग अलंकार अग्निहोत्री ने राणा प्रताप को किया नमन , कहा…राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनें युवा

वृंदावन योजना स्थित महाराणा प्रताप चौक पर राजपूत करणी सेना ने मनाई जयंती, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 9 मई 2026:

पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन आवास योजना स्थित महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन किया गया। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू के साथ पूर्व पीसीएस व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी श्रद्धांजलि दी।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर मौजूद लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें नमन किया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की बेमिसाल दास्तान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि महाराणा प्रताप का इतिहास समाज को संगठित रहकर अपने स्वाभिमान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि करणी सेना समाजहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर लगातार काम करती रहेगी और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में नीरज शुक्ला, जिला प्रभारी रवि ठाकुर राष्ट्रवादी, आयुष ठाकुर जिला सचिव, युवा जिला अध्यक्ष अमर सिंह, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, अजेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, हर्ष सिसोदिया, अनुपम सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, भोला सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप सिंह बाबा, प्रखर सिंह, जयपाल सिंह, शिवम प्रताप सिंह, देवांश शुक्ला, रघुनाथ सिंह, आशीष सिंह, मुरारी सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा, अरविंद सिंह, दुर्गेश सिंह प्रदेश महामंत्री व रवि सिंह मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बीएचयू में पीएचडी प्रवेश विवाद गहराया: दो छात्रों का धरना, करणी सेना के दखल से बढ़ा दबाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link