Lucknow City

दुबग्गा में व्यापारियों का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ व्यापार मंडल की नई इकाई गठित

अंकित पाण्डेय बने चेयरमैन, मनोज चैरसिया को अध्यक्ष की कमान, व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं पर बुलंद होगी आवाज

लखनऊ, 10 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के रिंग रोड दुबग्गा क्षेत्र में रविवार को व्यापारियों की एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। लखनऊ व्यापार मंडल की नई इकाई का गठन किया गया। संगठन विस्तार के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया। नई टीम के गठन के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया और क्षेत्र में मजबूत संगठन खड़ा करने का दावा किया गया।

नवगठित इकाई में अंकित पाण्डेय को चेयरमैन, मनोज चैरसिया को अध्यक्ष और सुमित गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जीवन लाल श्रीवास्तव, वैभव जायसवाल, पंकज यादव, विनीत लोधी और अनिकेत चैरसिया को सौंपी गई। मंत्री पद पर मनीष गुप्ता, सुनील सिंह चौहान, रवि गुप्ता और ओम प्रकाश लोधी को नियुक्त किया गया। आनंद शर्मा को कोषाध्यक्ष, निर्मल जायसवाल को संगठन मंत्री और अवनीश विश्वकर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया।

इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों के हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में व्यापारियों को एक मंच पर जोड़कर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। जहां अभी तक इकाइयों का गठन नहीं हुआ वहां तेजी से संगठन विस्तार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

चेयरमैन अंकित पाण्डेय ने कहा कि नई टीम क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। उन्होंने जल्द ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की भी घोषणा की।

अध्यक्ष मनोज चैरसिया ने कहा कि दुबग्गा क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित कर उनकी आवाज को मजबूत मंच देना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में अमरनाथ मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भू-स्वामित्व नामांतरण व लैंड यूज चेंज की प्रक्रिया होगी आसान... लागू होगी डिजिटल व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button