Ayodhya

अयोध्या : रात के अंधेरे में धधक उठे कॉलोनी में खड़े कई वाहन…फुटेज में कैद संदिग्ध हिरासत में

शहर की दिलकुशा कॉलोनी में हुई घटना, कार, बाइक व स्कूटी खाक, फुटेज में गाड़ियों के पास नजर आया एक लड़का, एफआईआर दर्ज

अनिल निषाद

अयोध्या, 12 मई 2026:

अयोध्या के नगर क्षेत्र स्थित दिलकुशा कॉलोनी में देर रात अचानक तीन वाहनों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक बाइक व एक कार जलने लगी। आग की लपटें देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का गाड़ियों के पास दिखाई दिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस घटना में एक बाइक और एक कार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जबकि पास में खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-12 at 1.50.20 PM

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देर रात अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं, जिसके बाद लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच के दौरान जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक किशोर आग लगाते हुए दिखाई दिया। स्थानीय निवासी डॉक्टर शोएब ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज में करीब 14 से 15 साल का एक लड़का गाड़ियों के पास जाता हुआ और आग लगाता नजर आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वाहन मालिकों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अकेले घटना को अंजाम दिया या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  फिर सतर्क होने का वक्त! लखनऊ में मिला कोरोना का नया मरीज..... नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button