Entertainment

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: ‘शक्तिमान’ से लेकर ‘जादू’ की याद दिलाई, ट्रेलर की सोशल मीडिया पर मची धूम

जैकी श्रॉफ बने देसी सुपरहीरो, बच्चों को कॉमेडी और कॉमिक्स वाली दुनिया की सैर कराएगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 13 मई, 2026

जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। नेशनल अवॉर्ड विजेता मनीष सैनी इस फिल्म के निर्देशक हैं। मनीष सैनी को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘गिद्ध’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। जी स्टूडियोज और एमदावाद फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपर पॉवर्स से लैस ‘सुपरहीरो’ बने ‘जग्गू दादा’

फिल्म की कहानी बॉलीवुड में अब तक की सबसे अनूठी कहानियों में से एक बताई जा रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ एक ऐसे अजीबोगरीब और साधारण से दिखने वाले बुजुर्ग के किरदार में नजर आएंगे जिसके पास ब्रह्मांड की कुछ बेहद रहस्यमयी और गुप्त महाशक्तियां (Superpowers) हैं जब धरती पर एलियंस का हमला होता है तब यह ‘ग्रैंड सुपरहीरो’ इंसानी दुनिया को बचाने के लिए मैदान में उतरता है। एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और इमोशन्स से भरपूर यह फिल्म बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के दर्शकों को एक काल्पनिक दुनिया की सैर कराएगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.55.55 AM

पावरफुल डायरेक्शन संग दमदार मेकर्स की जुगलबंदी

‘जी स्टूडियोज’ और ‘एमदावाद’ के बैनर तले बनी इस फिल्म को बेहद भव्य पैमाने पर शूट किया गया है। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी का है जो अपनी बेहतरीन स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में सिर्फ जैकी श्रॉफ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के प्रतीक बब्बर और सदाबहार एक्ट्रेस भाग्यश्री भी बेहद महत्वपूर्ण और दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं।

फिल्म बच्चों के सपनों और सुपरहीरो की कहानी को दर्शाती है। यह फिल्म बच्चों के लिए फैमिली एंटरटेनर होने की उम्मीद है जिसमें कॉमेडी और एक्शन का तड़का है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अक्षय की Sky Force ने पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा, 100 करोड़ क्लब में होने वाली है शामिल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link