Uttarakhand

धामी ने खटीमा को दी सौगात… लाइब्रेरी से जिम तक युवाओं के लिए खुले नए रास्ते

दीदी की लाइब्रेरी, आधुनिक व्यायामशाला और सभागार का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शिक्षा, फिटनेस और युवा सशक्तिकरण पर फोकस स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाइब्रेरी संचालन की जिम्मेदारी देने का भी ऐलान किया

योगेंद्र मलिक

उधमसिंहनगर, 25 मई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा दौरे के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में करीब 89 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान शिक्षा, युवाओं की तैयारी, फिटनेस और जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को क्षेत्र के लिए बड़ी जरूरत बताया गया।

मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से तैयार दीदी की लाइब्रेरी, 7.50 लाख रुपये से आधुनिक बनाई गई व्यायामशाला और 26.50 लाख रुपये की लागत से विकसित सभागार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों में रहने वाले कई मेधावी छात्र संसाधनों की कमी की वजह से बेहतर माहौल में पढ़ाई नहीं कर पाते थे। नई लाइब्रेरी ऐसे छात्रों के लिए मददगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब शांत माहौल, जरूरी किताबें और अध्ययन सामग्री एक ही जगह मिल सकेगी। यह लाइब्रेरी केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं बल्कि युवाओं के सपनों को दिशा देने का जरिया बनेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जरिए किया जाएगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 3.00.33 PM

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के साथ युवाओं की फिटनेस पर भी बराबर ध्यान दे रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस व्यायामशाला युवाओं को खेलकूद, नियमित व्यायाम और बेहतर जीवनशैली की तरफ प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं पर एक साथ काम कर रही है ताकि विकास का फायदा हर तबके तक पहुंचे। खटीमा को अपने गृह क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाके के विकास के लिए लगातार काम जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आगरा में पथराव की सूचना पर दौड़ पड़ीं पुलिस टीमें… ऐसे परखा रेस्पॉन्स टाइम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button