Gorakhpur

गोसेवा कर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी फरियाद… दिया समाधान का भरोसा

विभिन्न जनपदों से पहुंचे फरियादी, मुख्यमंत्री ने किया संवाद, अफसरों को पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

गोरखपुर, 2 जून 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ जनसेवा में निहित है और शासन तभी प्रभावी माना जाता है, जब वह पारदर्शी, उत्तरदायी तथा संवेदनशील हो। सीएम ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा फरियादी पहुंचे, जिन्होंने जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई, राजस्व मामलों, इलाज और दूसरी परेशानियों को लेकर अपनी बात रखी।

WhatsApp Image 2026-06-02 at 10.29.26 AM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

Advertisement

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित गौशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को गुड़ और चारा खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और गौशाला में कुछ देर रुककर व्यवस्थाएं भी देखीं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  DDUGU में खामियों पर राज्यपाल ने मंच से लगाई लताड़, कहा- CM के शहर का ये हाल, OIL सैंपल लेकर लौटीं लखनऊ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link