Unnao City

उन्नाव में बदमाशों का दुस्साहस… व्यापारी की आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, नकदी व मोबाइल लूटा

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटे चौराहे पर लूट की घटना को दिया अंजाम, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग, बाजारों में गश्त और चेकिंग बढ़ाई जाए

प्रमोद पासी

उन्नाव, 2 जून 2026ः

यूपी के उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटे चौराहे पर सोमवार रात बदमाशों ने एक व्यापारी के साथ लूट की। बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिससे वह असहज हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं, व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। बदमाश व्यापारी से 10 हजार की नकदी और मोबाइल लूट ले गए।

जानकारी के मुताबिक छोटे चौराहे पर न्यू गुप्ता इलेक्ट्रो दुकान पर रात में बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने दुकान मालिक दीपचंद की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इस कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट की। घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी अखिलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि उन्हें व्यापारियों से जानकारी मिली कि दुकान मालिक के साथ लूट की घटना हुई है। उन्होंने प्रशासन से बाजारों में गश्त और चेकिंग व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यह भी कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिससे बदमाशों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में कितने लोग शामिल थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी से 10 हजार की नकदी और मोबाइल की लूट हुई है।

ये भी पढ़ें  सिलेंडर ब्लास्ट से महिला ने दम तोड़ा...खाना बनाते समय हुई घटना, सदमे में परिवार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link