Uttar Pradesh

यूपी के मुख्यमंत्री योगी को मुम्बई में दी गयी जान से मारने की धमकी

लखनऊ/मुम्बई, 3 नवंबर 2024:


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी के बाद मुम्बई में विभिन्न सुरक्षा एजेंसी हरकत में आ गयी हैं।

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को शनिवार शाम अज्ञात नंबर से मिले संदेश के बाद जांच शुरू हो गयी है।

मुंबई पुलिस को मिले संदेश में धमकी दी गयी है कि अगर योगी ने 10 दिन में इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डाला जाएगा।

Advertisement

इस धमकी भरे मैसेज के बाद से सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर है ।

मुंबई में वर्ली पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और धमकी , भेजने वाले की भी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  भाजपा के नए जिलाध्यक्षों का गोरखपुर, आगरा और अमेठी में स्वागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link