Uttarakhand

उत्तराखंड : मुख्य सचिव ने लिया बजरंग सेतु का जायजा… पहाड़ी भोजनालय की देखीं व्यवस्थाएं

हिलान्स हिमालयन भोजनालय में और बेहतर डिस्प्ले व आसपास हरियाली बढाने के दिए निर्देश, रीप परियोजना, बैंक ऋण और सामुदायिक सहयोग से संचालित हो रहेस्थानीय उद्यम, पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा

टिहरी गढ़वाल, 4 जून 2026:

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को टिहरी गढ़वाल के तपोवन क्षेत्र में स्थित बजरंग सेतु का जायजा लेकर निर्माण कार्यों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की तकनीकी विशेषताओं, इंजीनियरिंग ढांचे और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा गांव स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने मुख्य सचिव को बताया कि यह उद्यम रीप परियोजना से छह लाख, बैंक ऋण से तीन लाख और सीएलएफ योगदान से एक लाख रुपये की मदद से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने यहां आने वाले ग्राहकों और दैनिक बिक्री की भी जानकारी दी।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.09.07 PM

ये भी पढ़ें:

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण कराने पर जोर दिया। साथ ही पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए मेनू को स्पष्ट और व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आनंद बर्धन ने कहा कि पर्यटन और स्थानीय आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को आगे भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान सचिव लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक, खनन और आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी श्वेता चौबे, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, डीडीओ मो. असलम, ईओ तपोवन अंजलि, बीडीओ श्रुति वत्स समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ, 'ऑपरेशन कालनेमि' व पारदर्शी शासन पर दिया जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link