Uttarakhand

हरित हरिद्वार’ का संकल्प… पौधारोपण से बदलेगी कुंभ नगरी की तस्वीर, संत समाज भी आया साथ

राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडरों पर लगाए गए पौधे, संरक्षण और देखभाल पर रहेगा विशेष फोकस, एनएचआईटी के सहयोग से बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 5 जून 2026:

कुंभ नगरी हरिद्वार को हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘हरित हरिद्वार’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पंतद्वीप के निकट आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बोगनविलिया का पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की।

कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि ‘हरित हरिद्वार’ केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों और आगामी कुंभ मेले के लिए पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने बताया कि अभियान में आम जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी और नागरिकों द्वारा सुझाए गए स्थानों पर भी पौधारोपण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.11.05 PM

Advertisement

इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्यवर्ती डिवाइडर को आकर्षक हरित पट्टी के रूप में विकसित करने के लिए एनएचआईटी के सहयोग से बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भी संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित निगरानी और संरक्षण के लिए ऐप आधारित ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग प्रणाली तैयार की गई है जिससे लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल सुनिश्चित की जा सके। अभियान में जिला प्रशासन, एचआरडीए, एनएचएआई, एनएचआईटी, शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

अभियान के शुभारंभ में संत समाज और अखाड़ों की भूमिका विशेष रूप से अहम रही। सभी 13 अखाड़ों और कई आश्रमों में संतों ने अपने अनुयायियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संतों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और पर्यावरण संरक्षण सामाजिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है।

ये भी पढ़ें  अंकिता भंडारी केस : भाजपा ने दोहराया... ठोस साक्ष्य मिले तो हर जांच को तैयार है सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link