Lucknow City

‘मायदीदी’ ईवी बाइक सेवा की पहली सवारी बनीं किरण… महिलाओं को लुभा रही मेट्रो की नई पहल

13 जून तक मुफ्त रहेगी ईवी बाइक सुविधा, महिला राइडर्स ही करेंगी संचालन, चार मेट्रो स्टेशनों से शुरू हुई सेवा में सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और एसओएस फीचर भी जोड़े गए

लखनऊ, 5 जून 2026:

लखनऊ मेट्रो की नई मायदीदी ईवी बाइक सेवा की पहली यात्री बनने का मौका किरण को मिला। विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से उन्होंने इस सेवा का इस्तेमाल किया और इसे महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा की दिशा में अहम कदम बताया। उनका कहना था कि अब मेट्रो स्टेशन तक आने-जाने में महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ सफर कर सकेंगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने महिलाओं के लिए मायदीदी ईवी बाइक सेवा शुरू की है। इस सेवा की खास बात यह है कि इसे महिला राइडर्स संचालित करेंगी और इसका लाभ भी केवल महिला यात्री ही उठा सकेंगी। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.28.17 PM

ये भी पढ़ें:

फिलहाल यह सुविधा विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, भूतनाथ और कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन से उपलब्ध होगी। महिला यात्री इन स्टेशनों से पांच किलोमीटर के दायरे में 15 रुपये प्रति यात्रा पर पिकअप और ड्रॉप सुविधा ले सकेंगी। 5 जून से 13 जून तक यह सेवा निशुल्क रखी गई है। सेवा में लाइव जीपीएस ट्रैकिंग और एसओएस जैसी सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इसका विस्तार दूसरे स्टेशनों तक भी किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सतत गतिशीलता और सतत जीवनशैली विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पेड़ वाले बाबा उर्फ आचार्य चंद्र भूषण तिवारी, डॉ. निमिष कपूर, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह और सुशील कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन के महत्व पर विचार रखे। बाद में यात्रियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें  शाइन सिटी ग्रुप के राशिद नसीम पर कसा शिकंजा... ईडी कोर्ट ने जब्त की 128 करोड़ की संपत्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button