Lucknow City

चार मंजिला अपार्टमेंट व एक अन्य घर में भड़की आग से अफरातफरी…बॉलकनी से कूदा युवक

ठाकुरगंज इलाके में दो जगह लगी आग, बसंतकुंज योजना के अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल पर भड़की आग, घर में एसी से शार्ट सर्किट हुआ

लखनऊ, 16 जनवरी 2026:

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार को आग की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। बसंत कुंज इलाके के 39 नंबर ब्लॉक में बने चार मंजिला अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों से बिल्डिंग की तीन मंजिलें पूरी तरह घिर गईं और अंदर धुआं भर गया।

आग लगते ही कई लोग अपार्टमेंट में फंस गए। जान बचाने के लिए सभी भागे तो एक युवक ने बालकनी से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। दमकलकर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आसपास के घरों को खाली कराया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंशु मित्तल ने बताया कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

WhatsApp Image 2026-01-16 at 5.28.30 PM

ये भी पढ़ें:

ठाकुरगंज में दूसरी जगह भी लगी आग

Advertisement

इसी इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटें और धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मकान में रह रहे परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

WhatsApp Image 2026-01-16 at 5.29.00 PM

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान में एसी के पास शॉर्ट सर्किट हुआ था। पहले धुआं उठा और फिर तेज लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग मकान के दूसरे हिस्सों में फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग बाहर निकल आए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में पूर्व DGP का घर भी सेफ नहीं, बदमाशों ने कर डाला ये कांड... डीवीआर भी ले गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link