Lucknow City

लखनऊ में एक्टिव किन्नर गैंग का भंडाफोड़… मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को बनाता था शिकार

बिजनौर पुलिस ने CCTV और टेक्निकल इनपुट से दो किन्नर व एक साथी को दबोचा, लूटी गई ज्वैलरी व कार बरामद, सुनसान जगहों पर बातों में उलझाकर डराते, विरोध पर मारपीट भी करते थे आरोपी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 5 मई 2026:

राजधानी की बिजनौर पुलिस ने महिलाओं से लूटपाट करने वाले किन्नरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद की है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल 4 मई की सुबह बिजनौर क्षेत्र में दो महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान वैगनआर कार में आए बदमाशों ने उन्हें रोका। पहले बातचीत कर भरोसा बनाया, फिर अचानक डराकर उनके गले से मंगलसूत्र और कानों की बालियां छीन लीं। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और आरोपी मौके से भाग निकले।

WhatsApp Image 2026-05-05 at 5.59.02 PM

सूचना पाकर पुलिस ने टीम बनाकर जांच शुरू की। करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और 5 मई को अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से तीनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो किन्नर अजय रावत उर्फ रानी, आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका और उनका साथी रफीक अहमद शामिल हैं।

पूछताछ में सामने आया कि किन्नरों का गिरोह सुनसान जगहों पर महिलाओं को टारगेट करता था। अपने पहनावे का फायदा उठाकर बेहिचक नजदीक आ जाते थे। इसके बाद शादी या घरेलू बातों का बहाना बनाकर बातचीत शुरू करते, फिर डराकर गहने लूट लेते। कई बार अशोभनीय हरकतें कर दबाव बनाते थे और विरोध करने पर हाथापाई भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मंगलसूत्र और दो जोड़ी कान की बालियां बरामद की हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है। मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button