Madhya Pradesh

महाकौशल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए अभिनेता और नेता मनोज तिवारी, लोगों को दिए अभिनय टिप्स, देखें VIDEO

जबलपुर, 30 दिसम्बर 2024

जबलपुर में महाकौशल फिल्म फेस्टिवल को लेकर जबलपुर के कला प्रेमी एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है आपको बता दें कि महाकौशल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री धर्मेन्द्र लोधी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को किया गया था। जहां सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई थी ।

घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केन्द्र के रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सुप्रसिद्ध अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की मास्टर क्लास का लाभ शहर वासियों ने लिया इसके साथ ही निर्देशन, स्क्रिप्ट लेखन, सम्पादन, सेट डिजाइनिंग, डबिंग एवं निर्माता की खोज जैसे आदि विषयों पर देवी अहिल्याबाई ऑडिटोरियम में कार्यशाला आयोजित की गई।इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों सहित कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पवन स्थापक तथा अध्यक्ष महाकौशल फिल्म डेवलपमेंट सोसायटी डॉ. प्रशांत कर्मवीर सहित बड़ी संख्या में शहर के कला प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  जल्दबाजी में SIR कर भाजपा विपक्षी वोटर चाहती है हटवाना... अखिलेश यादव ने लगाया आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link