CrimeMadhya Pradesh

मध्यप्रदेश : भिंड में आवारा कुत्तों के साथ हैवानियत, ग्रामीणों ने चिमटे से बेजुवानों के दांत तोड़े, 5 के खिलाफ मामला दर्ज

भिंड, 16 अप्रैल 2025

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करने और उसके दांत तोड़ने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को रावतपुरा खुर्द गांव में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

दबोह पुलिस थाने के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया, “गांव के निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्ते ने काफी आतंक मचा रखा था और स्थानीय लोगों को काटता था। नतीजतन, ग्रामीणों ने इस खतरे को खत्म करने के लिए एक योजना बनाई।” उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ लिया और उसे चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने उसके मुंह में एक डंडा डाला और चिमटे से उसके दांत तोड़ दिए। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को वापस छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इंसानियत ग्रुप नामक संगठन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:

उनकी शिकायत के आधार पर, तीन व्यक्तियों परमाल सिंह कुशवाह, बृजेश बघेल और आनंद कुशवाह तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 (पशु को मारना, जहर देना, अपंग बनाना या बेकार बनाना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते का फिलहाल भिंड में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें  एमपी : बांधवगढ़ में हाथी की मौत से हड़कंप सीएम मोहन यादव ने आपात बैठक की, अब तक हो चुकी है 10 हाथियों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link