CrimeEntertainment

अभिनेता सैफ अली खान पर घर में चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 16 जनवरी 2025:

मायानगरी मुंबई से चौंकाने वाली खबर है। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात जानलेवा हमला कर दिया गया। यह हमला बांद्रा स्थित उनके घर पर अज्ञात व्यक्ति ने किया गया। सैफ पर चाकू से कई वार किए गए।

लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी

इस हमले में गंभीर रूप से घायल सैफ अली को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफ की सर्जरी की गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

बांद्रा स्थित घर पहुंचा था अज्ञात व्यक्ति

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है। शुरूआती जांच के मुताबिक सैफ के घर में रात में एक अज्ञात दाखिल हुआ था। उस व्यक्ति की नौकरानी से बहस हुई। इसकी जानकारी पर सैफ ने बीच-बचाव का प्रयास किया जिस पर उसने सैफ अली पर हमला कर दिया। उसने सैफ अली पर चाकू जैसे हथियार से कई वार किए।

हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव

इस हमले में सैफ को गंभीर चोट आई है। सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव हुए हैं। इस घटना के बाद हमलावर सैफ अली के घर से भाग निकला। सैफ अली को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

ये भी पढ़ें  YouTube से Bollywood तक... अब Tiger Shroff के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे Elvish Yadav

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link