HealthUttarakhand

बीएचयू के डॉक्टरों ने 65 वर्षीय मरीज के जटिल हृदय रोग का सफल इलाज किया

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 27 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कार्डियोलॉजी विभाग ने 65 वर्षीय पुरुष के जटिल वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) को सफलतापूर्वक बंद कर दिया है। यह ऐतिहासिक प्रक्रिया डॉ. विकास अग्रवाल के नेतृत्व में की गई, जिसमें डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. सृष्टि और डॉ. अर्जुन ने भी अहम भूमिका निभाई।

मायोकार्डियल इंफार्क्शन (एएमआई) के बाद वेंट्रिकुलर सेप्टम में छेद (वीएसआर) एक दुर्लभ लेकिन गंभीर समस्या है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने पर मृत्यु दर बहुत अधिक होती है।

ये भी पढ़ें:

डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि पोस्ट-एमआई वीएसआर को बिना किसी चीड़-फाड़ और कम से कम जोखिम के साथ ठीक करने की तकनीक अब उपलब्ध है। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया ने कहा कि पहले ऐसे मामलों में ओपन हार्ट सर्जरी करनी पड़ती थी, जो बेहद खतरनाक होती थी।

Advertisement

इस सफल प्रक्रिया के बाद मरीज अब अपनी सामान्य गतिविधियों में लौट आया है। यह न केवल इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

ये भी पढ़ें  सलमान खान के साथ काम करके खुद से नफरत करने लगी थी भाग्यश्री, फिर बेटी अवंतिका ने की थी मद्द।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link