NationalStateUttar Pradesh

गाजियाबाद में सीजीएसटी की बड़ी कार्रवाई, राजश्री और कमलापसंद के गोदाम पर छापा, 50 लाख की कर चोरी पकड़ी गई

गाजियाबाद, 25 फरवरी 2025:

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद में राजश्री और कमलापसंद के एक अवैध गोदाम पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी। टीम को सूचना मिली थी कि यह गोदाम बिना पंजीकरण के लंबे समय से गुटखा सप्लाई कर रहा था।

कार्रवाई के तहत सुबह करीब 11 बजे सीजीएसटी की टीम गोदाम पर पहुंची, जहां बड़ी मात्रा में कंपनी का माल पाया गया। दस्तावेजों की जांच करने पर कर चोरी का खुलासा हुआ। टीम ने मौके पर ही जांच शुरू की, जो देर रात तक जारी रही। इसके बाद 50 लाख रुपये की कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई।
अधिकारियों ने बताया कि बिना पंजीकरण के गुटखा सप्लाई करने से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा था। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  एक चोर ऐसा भी : चिट्ठी लिखकर मांगी माफी और लौटाई मूर्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link