Uttar Pradesh

यूपी में करप्शन पर बड़ा एक्शन : भ्रष्टाचार के आरोप में एक पीसीएस अफसर बर्खास्त, दो निलंबित

लखनऊ, 14 फरवरी 2025:

यूपी की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक पीसीएस अधिकारी को बर्खास्त कर दिया, जबकि दो अन्य पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

गणेश प्रसाद सिंह किए गए बर्खास्त

बर्खास्त किए गए अपर जिलाधिकारी स्तर के पीसीएस अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में पहले ही निलंबित किया गया था। उन पर कुशीनगर में ग्राम समाज की जमीन को नियमों के विपरीत पट्टे पर देने का आरोप था। जिलाधिकारी की रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

भूमि अधिग्रहण घोटाले में दो पीसीएस अफसर निलंबित

बरेली-पीलीभीत-सितारगंज हाईवे और बरेली रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप में दो पीसीएस अधिकारियों अशोक कुमार (एडीएम बरेली) और मदन कुमार (तैनाती मऊ) को निलंबित कर दिया गया। दोनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।

अब तक 200 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर

भूमि अधिग्रहण घोटाले में इससे पहले लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं समेत 15 अन्य आरोपियों को भी निलंबित किया जा चुका है। अब तक इस घोटाले में 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आई है।

ये भी पढ़ें  "कल्पवास: स्टीव जॉब्स की पत्नी का नाम और गोत्र का स्वामी कैलाशानंद महाराज ने किया खुलासा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link