NationalPolitics

भाजपा ने महाराष्ट्र-तेलंगाना सहित सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए अध्यक्ष किए नियुक्त, देंखे पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 3 जुलाई 2025

एनडीए गठबंधन के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सभी राज्यों में सरकार बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत इस महीने की 2 तारीख को नौ राज्यों (महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, मिजोरम, अंडमान-निकोबार और मध्य प्रदेश में )में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

ये नियुक्तियां संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत की गई। भाजपा ने सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ऐसा संगठन पर्व (संगठनात्मक अभियान) के दूसरे चरण के तहत हुआ है। इसने 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लिए हैं। प्रदेश में नए अध्यक्षों की नियुक्ति से अब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। बता दे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में चुनाव पूरे होने के बाद होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

  • मध्य प्रदेश: हेमंत खंडेलवाल
  • महाराष्ट्र: रवींद्र चव्हाण
  • तेलंगाना: एन. रामचंद्र राव
  • आंध्र प्रदेश: पीवीएन माधव
  • उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
  • हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल
  • पुडुचेरी: वी.पी. रामलिंगम
  • मिजोरम: बीचचुआ
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह: अनिल तिवारी

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नशे में धुत आदमी को टीटीई ने दी गालियां, ट्रेन अटेंडेंट ने नीचे गिरा बेल्ट से पीटा-Video वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button