NationalPoliticsUttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो बोलीं…वक्फ बिल का दुरुपयोग हुआ तो पार्टी मुस्लिमों का साथ देगी

लखनऊ 4 अप्रैल 2025:

वक्फ संशोधन विधेयक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाज़ी में लाकर इसे पास कराया है यह उचित नहीं और अब इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी।

बिल को समझने का मौका देना चाहिए था

बसपा मुखिया ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में कहा कि संसद में वक़्फ संशोधन बिल पर सत्ता व विपक्ष को सुनने के बाद, निष्कर्ष यही निकलता है कि केन्द्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय दे देती तथा उनके सभी सन्देहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो यह बेहतर होता। सरकार ने इस बिल को जल्दबाजी में पास कराया है। इसका दुरुपयोग किया गया तो पार्टी मुस्लिमों का साथ देगी। पार्टी इस बिल से सहमत नहीं है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  ब्रज में इतिहास का हाई-टेक अवतार : आर्य गुरुकुल म्यूजियम बनेगा नई पीढ़ी का एजुकेशनल हब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link