CricketSports

यशस्वी जायसवाल ने अजिंक्य रहाणे से अनबन के चलते छोड़ी मुंबई की टीम, अब गोवा से खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

मुंबई, 4 अप्रैल 2025

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई की टीम छोड़ दी है और अब वह 2025-26 सीजन से गोवा की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस फैसले के पीछे की वजह अब सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जायसवाल और मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच पिछले तीन वर्षों से अनबन चल रही थी, जो इस फैसले की बड़ी वजह बनी।

1 अप्रैल को जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र लिखकर गोवा के लिए खेलने की अनुमति मांगी थी, जिसे तुरंत मंजूरी दे दी गई। शुरुआत में उन्होंने इसे बेहतर अवसर के रूप में बताया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम मैनेजमेंट और रहाणे से लंबे समय से चल रही तनातनी के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि 2022 में एक मुकाबले के दौरान रहाणे ने स्लेजिंग को लेकर जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया था। उस मैच में जायसवाल ने दूसरी पारी में धमाकेदार 265 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से दोनों के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण रहे।

ये भी पढ़ें:

पिछले घरेलू सत्र में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद जायसवाल को कोच ओमकार साल्वी और कप्तान रहाणे की आलोचना का सामना करना पड़ा। नाराज़ जायसवाल ने गुस्से में रहाणे के किटबैग पर लात मार दी थी। यही नहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनके शॉट सेलेक्शन पर सवाल उठाए गए थे, जिससे वह और ज्यादा असहज हो गए।

Advertisement

अब जायसवाल गोवा के लिए खेलेंगे और संभावना है कि उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। आईपीएल के दौरान आया यह फैसला क्रिकेट जगत के लिए चौंकाने वाला रहा है।

ये भी पढ़ें  बारिश की मार पर सरकार का वार : खराब गेहूं भी अब बिकेगा MSP पर, किसानों को बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link