Sports

NZ vs SA: आखिरी टी20 आज… सीरीज जीतने के लिए होगा करो या मरो मुकाबला

क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा मैच, दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर, चौथे मैच में साउथ अफ्रीका की वापसी से बढ़ा रोमांच, आज होगा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, 25 मार्च 2026:

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम व साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में होगा। सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है, ऐसे में आज का मैच सीरीज का फैसला करेगा।

चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए 19 रन से जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद सीरीज फिर से बराबरी पर आ गई और अब आखिरी मुकाबला निर्णायक बन गया है। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में जेम्स नीशम की कप्तानी में उतरेगी। टीम के नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर और टॉम लैथम उपलब्ध नहीं हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की कमान केशव महाराज के हाथ में है।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 11.04.08 AM

ये भी पढ़ें:

अगर सीरीज के अब तक के मुकाबलों पर नजर डालें तो पहला मैच साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 68 रन से वापसी की। तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल कर बढ़त बनाई, लेकिन चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर दी।

Advertisement

मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले होगा। भारत में दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  टी20 विश्वकप का धमाकेदार आगाज : शुरुआती झटकों के बाद संभला नीदरलैंड... पाकिस्तान की परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link