National

युद्ध विराम की उम्मीदों के बीच तेल सस्ता… शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 885 अंक उछला

ब्रेंट क्रूड 99 डॉलर पर आया, कच्चे तेल में गिरावट दर्ज होने से बाजार को मिली राहत, रुपया कमजोर हुआ, एशियाई बाजारों में भी दिखी बढ़त

बिजनेस डेस्क, 25 मार्च 2026:

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिलते ही कच्चे तेल की कीमतों में नरमी दिखी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 4.78 फीसदी गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कुल मिलाकर तेल की कीमतों में पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बाजार को राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोशिशें तेज हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने 15 बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है ताकि चल रहा तनाव खत्म हो सके। हालांकि ईरान ने सीधे बातचीत से इनकार किया है, लेकिन समझौते की उम्मीदों ने बाजार का रुख बदल दिया है।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 10.32.20 AM

ये भी पढ़ें:

तेल की कीमतों में गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी दिखा। बुधवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885 अंक चढ़कर 74,953 के करीब पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 307 अंक बढ़कर 23,220 के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मुद्रा बाजार में रुपया दबाव में रहा। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.96 पर आ गया। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, ताइवान और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। इसके उलट अमेरिकी बाजार पिछली ट्रेडिंग में गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना करीब 3.37 फीसदी बढ़कर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 4.82 फीसदी चढ़कर 2,34,542 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भारत के फिर खुला पाकिस्तान एयरस्पेस, युद्ध विराम के बाद बैन खत्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button