Lucknow City

राष्ट्र प्रेरणा स्थल की भव्यता अब देखेगी दुनिया, CM योगी ने लॉन्च की विशेष कॉफी टेबल बुक

नई पीढ़ी को मिलेगा राष्ट्रवाद का प्रेरक दस्तावेज, 65 एकड़ में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल की ड्रोन तस्वीरों, डिजिटल संग्रहालय और प्रेरणादायी विरासत को पुस्तक में मिला आकर्षक स्वरूप

लखनऊ, 6 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हरदोई रोड स्थित वसंत कुंज योजना में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल अब अपनी भव्यता और प्रेरणादायी विरासत के साथ देश-दुनिया तक पहुंचेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर तैयार की गई राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेष कॉफी टेबल बुक का सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन की मौजूदगी में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के दौरान भव्य विमोचन किया गया।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल देशवासियों को समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि यह स्थल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान से नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला सशक्त केंद्र है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि व अतिथियों ने तीनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने सिलिकॉन प्रतिमाओं, डिजिटल प्रदर्शनी, अत्याधुनिक संग्रहालय व्यवस्था और प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
cm-yogi-launches-rashtra-prerna-sthal-lucknow-coffee-table-book (2)

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कॉफी टेबल बुक में राष्ट्र प्रेरणा स्थल को बेहद आकर्षक और कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इसमें ड्रोन से लिए गए विहंगम दृश्य, कमल की आकृति में विकसित परिसर, रात्रिकालीन रोशनी की मनमोहक छवियां और आधुनिक संग्रहालय की विशेषताओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि वसंत कुंज योजना में लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल आज लखनऊ के प्रमुख सार्वजनिक और प्रेरणादायी स्थलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। यह विशेष कॉफी टेबल बुक इस भव्य परिसर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विरासत को संरक्षित करने के साथ देश-विदेश में रहने वाले लोगों तक इसकी प्रेरणादायी कहानी पहुंचाने का भी प्रभावी माध्यम बनेगी।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button