PoliticsUttar Pradesh

भूमि – अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का अनशन जारी

कुशीनगर,10 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 727B में किसानों की जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। लल्लू के जनसत्याग्रह का आज पांचवां दिन है।

अजय कुमार लल्लू का आरोप है कि किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, और सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनकी भूमि का सही मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

दरअसल, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में बनारस एनएच 727B के निर्माण के लिए सरकार ने किसानों की भूमि अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की है। इस सड़क मार्ग से कुशीनगर जिले के नौ गांवों को जोड़ा जाएगा और यह सड़क कुशीनगर से बिहार प्रदेश होते हुए देवरिया, बलिया और गाजीपुर के रास्ते बनारस तक जाएगी।

किसान अपनी भूमि के मुआवजे को लेकर असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि सड़क के किनारे स्थित भूमि का वर्तमान बाजार रेट 15 से 20 लाख रुपये प्रति कठ्ठा है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा दर के अनुसार किसानों को अधिकतम ₹5 से ₹6 लाख प्रति हेक्टेयर मिल रहे हैं। किसानों की मांग है कि वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

Advertisement

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए और उनकी जायज मांगों को मानते हुए मुआवजा राशि में वृद्धि करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  हिजबुल आतंकी उल्फत हुसैन को एटीएस ने दबोचा, 18 साल से थी यूपी पुलिस को तलाश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link