Delhi

भूकंप के झटकों से हिला दिल्ली-एनसीआर, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली, 17 फरवरी 2025:

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि घरों में कंपन हुई और बर्तन गिरने लगे। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भी इस भूकंप की पुष्टि की। भूकंप की पुष्टि भूकंप विज्ञानियों द्वारा भी की गई है।
फिलहाल, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की सुरक्षा की अपील

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से शांत रहने, सुरक्षा सावधानियों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भी एक्स पर पोस्ट कर सभी के सुरक्षित रहने की कामना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली : जमानत पर बाहर आए शख्स की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link