Uncategorized

प्रयागराज में आस्था का सैलाब, रात-दिन संगम में श्रद्धालुओं का रेला

अमित मिश्र

महाकुंभ नगर, 17 फरवरी 2025:

प्रयागराज में महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व बीतने के बावजूद आस्था की लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। दिन हो या रात, श्रद्धालुओं का कारवां संगम की ओर बढ़ता ही जा रहा है। संगम जाने वाले सभी मार्गों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरा शहर आस्था के रंग में डूबा नजर आ रहा है।

रात 10 बजे भी प्रयागराज की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सिविल लाइंस से संगम की ओर जाने वाले रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग बढ़ रहे थे। इनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी शामिल थे। कोई ट्रेन से आया, कोई बस से, तो कोई पैदल ही लंबी दूरी तय कर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ के बावजूद आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। बिना किसी विशेष स्नान पर्व के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में संगम पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भीड़ उन्होंने शायद ही पहले कभी देखी हो, यहां तक कि मौनी अमावस्या पर भी इतनी भीड़ देखने को नहीं मिली थी।

पूरा प्रयागराज मानो जाग रहा है। सड़कों पर रात-दिन श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है और संगम तट पर आस्था का सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें  ईरान ने फिर बरसाया इजरायल पर कहर, यरुशलम, तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, अमेरिका में हाई अलर्ट..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button