Uncategorized

लखनऊ : साधु के वेश में घूम रहे टप्पेबाजों ने सिपाही को बनाया शिकार, एक दबोचा गया

लखनऊ, 27 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में रविवार को साधु बनकर घूम रहे चार टप्पेबाजों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप कुमार को अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने सिपाही को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके गले से चेन उतार ली।

घटना दोपहर को गोल चौराहे के पास हुई, जहां संदीप कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। चारों टप्पेबाज सिपाही के पास पहुंचे और बातचीत में उलझाकर झोले से निकाली गई कोई वस्तु सुंघा दी, जिससे सिपाही अचेत हो गए। मौका पाकर आरोपियों ने उनकी चेन चुराई और भागने लगे।

सिपाही को गिरता देख आसपास के दुकानदारों को संदेह हुआ और उन्होंने शोर मचाया। घबराकर भाग रहे आरोपियों में से एक को दुकानदारों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़ गए आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई की और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान सिपाही की चेन भी बरामद कर ली गई। घायल सिपाही संदीप कुमार को अस्पताल भेजा गया है। महानगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के साथ उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  एफसीआई में 140 करोड़ का टेंडर दिलाने का झांसा, चार करोड़ ठगे... STF ने दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link