Uttar Pradesh

सांसद आदित्य बोले… बेनकाब होंगे पहलगाम घटना में शामिल आतंकियों के चेहरे

अशरफ अंसारी

इटावा, 27 अप्रैल 2025:

यूपी के इटावा जिले में नगर पंचायत के उपचुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद आदित्य यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने सरकार से पहलगाम आतंकी घटना को लेकर ठोस रणनीति के साथ जवाब देने की बात कही। वहीं ये भी कहा कि घटना में शामिल हर आतंकी का चेहरा बेनकाब होगा।

सरकार जनता को बताए चूक कहां हुई

ये भी पढ़ें:

इटावा के इकदिल क्षेत्र में रविवार को पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव ने पहलगाम घटना को लेकर कहा कि सरकार के एक बड़े मंत्री ने अपनी गलती को स्वीकार किया लेकिन उनके इस बयान को सामने नहीं आने दिया गया। ऐसे वक्त में राजनीति करने का काम नहीं किया जाए। वही अलग-अलग प्रदेश के मुख्यमंत्री परिवार के लोगों से जब मिलने पहुंचे तो परिवार के लोगों का एक ही सवाल था कि इतनी बड़ी चूक कहां पर हुई लेकिन इस चूक का अभी तक परिवार वालों को जवाब नहीं मिला है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह जनता को बताएं कि कहां पर इतनी बड़ी चूक हुई है।

Advertisement

शहीदों का सम्मान दिलाएगा देश का संविधान

कहा कि सरकार ने सिंधु नदी का पानी रोके जाने का फैसला लिया है लेकिन सरकार को ये सोचना होगा कि उसका पानी चीन के बॉर्डर से होकर आता है। क्या हम उसको रोकेंगे। कोई एक स्विच तो होगा नहीं जिसको दबा कर पानी रुक जाएगा ऐसा तो है नहीं, उसके लिए रणनीति चाहिए। अगर पाकिस्तान को भारत सरकार जवाब देना चाहती है तो संगठित ढंग से रास्ता बनाया जाए। जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है वो सब पकड़े जायेंगे। घटना में शहीद हुए लोगों को सम्मान दिलाने का काम देश का संविधान करेगा। इस दौरान सांसद जितेंद्र दोहरे भी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हिमांगी सखी को महामंडलेश्वर की उपाधि देने पर नाराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, भाजपा पर भी साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link