Uttar Pradesh

अलाव की चिंगारी से आग, 11 माह की बच्ची जिंदा जली।

कन्नौज,14 जनवरी 2025

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव की चिंगारी ने 11 महीने की बच्ची की जान ले ली। माता-पिता ने बर्तन में अलाव जलाकर घर के अंदर रखा और काम से बाहर चले गए। इसी दौरान बर्तन से निकली चिंगारी बिस्तर तक पहुंच गई और वहां सो रही बच्ची आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित पिता ने इसे हादसा बताते हुए बयान दर्ज कराया। पुलिस की जांच में भी यह सामने आया कि चिंगारी से आग लगने के कारण बच्ची की मौत हुई। घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : 530 करोड़ से फिर खड़ा होगा आपदा में क्षतिग्रस्त राज्य का ढांचा... सरकार ने उठाया ये कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link