Entertainment

गोविंदा अफवाहों पर नाराज, जारी की नोटिस, फेक कंटेंट फैलाने पर 100 करोड़ हर्जाने की वार्निंग

सोशल मीडिया पर झूठी या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी, पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीर, वीडियो, ऑडियो के गलत इस्तेमाल पर भी आपत्ति, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 23 अगस्त 2026:

गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच पब्लिक नोटिस जारी किया है। एक्टर ने इंटरनेट यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूब चैनल्स समेत सोशल मीडिया अकाउंट्स को उनके या परिवार से जुड़ी झूठी, मानहानि करने वाली या बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर करने से बचने की चेतावनी दी है।

AI कंटेंट पर भी सख्त रुख

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार की जाने वाली फोटो, वीडियो, ऑडियो, इमेज या दूसरे कंटेंट का भी जिक्र है। गोविंदा की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने किसी को उनकी पहचान, निजी जानकारी या परिवार से जुड़ी जानकारी को AI के जरिए बनाने, बदलने या इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:

प्राइवेसी और पहचान के गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई

पब्लिक नोटिस में मानहानि, प्राइवेसी के उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल समेत साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है। इसके लिए Information Technology Act, 2000 की संबंधित धाराओं का भी हवाला दिया गया है।

दोषियों से मांगा 100 करोड़ तक हर्जाना

नोटिस में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अदालत से अलग-अलग तरह के आदेश लिए जा सकते हैं। गोविंदा की तरफ से यह भी चेतावनी दी गई है कि दोषी पाए जाने वालों से 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।
govinda-issues-legal-notice-against-fake-news-ai-content-social-media (2)

सुनीता आहूजा के बयानों के बाद बढ़ी चर्चा

गोविंदा की ओर से यह नोटिस ऐसे समय जारी किया गया है, जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी और परिवार को लेकर कही गई कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसी वजह से गोविंदा की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दावे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

गोविंदा ने नोटिस में उन सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल्स पर भी कार्रवाई की बात कही है, जिन पर उनके बारे में जानबूझकर भ्रामक या झूठी खबरें फैलाने का आरोप है। नोटिस के मुताबिक, ऐसी सामग्री से उनकी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें  मंदिर विवाद से निकली आवाज अब शक्ति प्रदर्शन की ओर... कौशल किशोर ने भरी हुंकार, 13 सितंबर को ‘आत्मसम्मान रैली’

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button