Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मदद कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, मौके पर मौत

मयंक चावला

आगरा, 17 दिसंबर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पर कल सुबह सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के 161 माइल्स स्टोन पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक कैंटर की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई थी, जिसके बाद कैंटर चालक फंस गया था। कैंटर में फंसे चालक की मदद के लिए दो कार सवार लोग मौके पर रुके और उसे निकालने में जुट गए। तभी आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने कैंटर चालक समेत मदद कर रहे सभी लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही खंदौली टोल अथॉरिटी की टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जबकि चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  नोएडा में ट्रैफिक नियम सख्त: भाईदूज तक 8 बाजार नो-पार्किंग जोन, 17 जगह रूट डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link