Madhya Pradesh

हुसैन ने राहुल के नाम से मैट्रीमोनियल साइट पर बनाई प्रोफाइल, शादी के झांसे में फंसा कर होटल में किया रेप

जबलपुर, 2 दिसंबर, 2024

मोहम्मद हुसैन, जिसने खुद को “राहुल” के नाम से पेश कर एक मैट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई, और एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। यह घटना 22 सितंबर को जबलपुर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र स्थित दर्पण होटल में हुई। 37 वर्षीय पीड़ित युवती का आरोपी से परिचय मैट्रीमोनियल साइट shaadi.com के माध्यम से हुआ था। मोहम्मद हुसैन ने “राहुल” बनकर युवती को अपने झूठे व्यक्तित्व से प्रभावित किया। उसने शादी की बात करने का बहाना बनाया और युवती को होटल में बुलाया। होटल में उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया।

शादी से इनकार और धमकियां :
दुष्कर्म के बाद, जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके अलावा, उसने युवती को धमकियां देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह जबलपुर के कोतवाली क्षेत्र की निवासी है। शिकायत दर्ज होने के बाद, लॉर्डगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इनमें दैहिक शोषण और एससी-एसटी एक्ट के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी :
पुलिस ने मोहम्मद हुसैन उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। लॉर्डगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के झूठे पहचान पत्र और उसकी मंशा की भी जांच की जाएगी। साथ ही आरोपी की प्रोफाइल की की भी जांच की जा रही है की उसने कितनी युवती से इस साइड के जरिए संपर्क बनाए है।

ये भी पढ़ें:

सीएसपी का बयान :
कोतवाली संभाग के सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया, “आरोपी ने युवती को धोखे में रखकर शादी का झांसा दिया और होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, और दोषी को कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।” साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर मैट्रीमोनियल ने बिना आधार कार्ड के एक दूसरे को कैसे मिलाया। इस संबंध में कंपनी को भी नोटिस भेजकर जबाब मांगा जा रहा है।

Advertisement

यह घटना इस बात की चेतावनी है कि ऑनलाइन मैट्रीमोनियल साइट्स का उपयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए। किसी से भी व्यक्तिगत मुलाकात करने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : बाघ के हमले में महिला की मौत, लकड़ी इकट्ठा करने जंगल गई थी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link