CrimeMaharashtra

ठाणे में 10 साल की बच्ची से अपहरण कर रेप, दरिंदे ने हत्या कर शव को 6 वीं मंजिल से फेंका

ठाणे, 9 अप्रैल 2025

महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 10 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी तथा शव को आवासीय इमारत की छठी मंजिल पर स्थित अपने घर की बाथरूम की खिड़की से फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि शहर के मुंब्रा इलाके के सम्राट नगर में 10 मंजिला इमारत में सोमवार रात को हुए अपराध के लिए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार रात 11.48 बजे ठाणे नगर निगम को दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मुंब्रा के ठाकुरपाड़ा इलाके में रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना, या अपराधी को छिपाने के लिए गलत जानकारी देना) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस धारा 96 (बच्चे की खरीद), 137 (2) (अपहरण), 64 (बलात्कार), 64 (आई) (सहमति देने में असमर्थ महिला से बलात्कार), 65 (2) (12 वर्ष से कम उम्र की महिला से बलात्कार) और 238 (अपराध के सबूतों को गायब करना या अपराधी को छिपाने के लिए झूठी जानकारी देना) को जोड़ा है।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पास की एक इमारत में रहने वाली पीड़िता को खिलौने का लालच देकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और फिर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर के बाथरूम में ले गया और वहां खुली खिड़की से उसकी लाश को बाहर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच दल ने इमारत के हर फ्लैट की जांच की और पाया कि उस व्यक्ति के घर के बाथरूम की खिड़की खुली हुई थी, जहां से उसने कथित तौर पर लड़की को धक्का दिया था।

Advertisement

तड़वी के अनुसार, लड़की, जो इमारत की निवासी नहीं थी, अस्पष्ट परिस्थितियों में इमारत के बीच से गुजरने वाली एक ऊर्ध्वाधर नली में पड़ी हुई पाई गई। कुछ महिलाओं ने जोरदार आवाज सुनी और पुलिस को सूचित किया।

मुंब्रा पुलिस स्टेशन, अग्निशमन दल, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और एक निजी एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। शाफ्ट की संकरी संरचना के कारण चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान के बावजूद, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बच्ची को बाहर निकाल लिया। तड़वी ने बताया कि इसके बाद उसे कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ें  'अखंड भारत' कार्यक्रम में शामिल होंगे बां'ग्लादेश-पाकिस्तान, सरकार ने निमंत्रण भेज की पहल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link