Sports

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान…रिंकू सिंह की एंट्री, ये स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

टी20 विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है, जिसमें शुभमन गिल और जितेश शर्मा बाहर हैं जबकि ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है

खेल डेस्क, 20 दिसंबर 2025 :

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी है। चयन समिति की बैठक बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जहां अजीत अगरकर की अगुआई में इस टीम को अंतिम रूप दिया गया। यही टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 वनडे और 5 टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

भारत के सामने खिताब बचाने की चुनौती

भारत इस टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा। साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। अब तक कोई भी टीम टी20 विश्व कप का खिताब दोबारा नहीं जीत सकी है, ऐसे में घरेलू हालात में भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

ये भी पढ़ें:

3eeecc3d-38d5-4778-8bad-6776ff9fdb2e

गिल बाहर, ईशान और रिंकू की वापसी

चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को टीम से बाहर रखना रहा। गिल अभी तक उपकप्तान थे, लेकिन टी20 में हालिया फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें जगह नहीं दी। उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है। ईशान आखिरी बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। घरेलू क्रिकेट की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देने के विवाद के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन दो साल बाद शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर उन्होंने वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में ईशान की शतकीय पारी भी चयन का अहम आधार रही।

अक्षर उपकप्तान, संजू होंगे विकेटकीपर

शुभमन गिल के बाहर होने के बाद अक्षर पटेल को एक बार फिर टी20 टीम का उपकप्तान बनाया गया है। चयन समिति ने साफ किया कि संजू सैमसन टीम के मुख्य विकेटकीपर होंगे। गिल के बाहर होने से यह भी तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। अभिषेक और संजू की सलामी जोड़ी हाल के मुकाबलों में सफल रही है। वहीं, ईशान की वापसी के चलते जितेश शर्मा को टीम से बाहर होना पड़ा।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

ये भी पढ़ें  T20 World Cup : इंग्लैड की सेमीफाइनल में शानदार एंट्री...परास्त पाकिस्तान पर संकट गहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button