Sports

Women’s Asia Cup के लिए Team India का ऐलान, सिर्फ एक बदलाव, यास्तिका को फिर नहीं मिला मौका

हरमनप्रीत कौर के हाथों में कप्तानी, चोटिल श्रेयंका पाटिल टीम से बाहर, युवा विकेटकीपर जी कमालिनी पर चयनकर्ताओं ने फिर जताया भरोसा, प्रेमा रावत ने बरकरार रखी अपनी जगह, सात बार चैंपियन रही है टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, 3 अगस्त 2026:

महिला Asia Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने पिछली टी20 टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है। चोट के कारण श्रेयंका पाटिल को बाहर होना पड़ा है, जबकि लेग स्पिन ऑलराउंडर प्रेमा रावत ने अपनी जगह बरकरार रखी है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर संभालेंगी और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

यास्तिका को फिर नहीं मिला मौका

टीम चयन का सबसे चर्चित फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को बाहर रखना रहा। हाल ही में लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक लगाने के बावजूद उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने लगातार दूसरी बार 18 वर्षीय युवा विकेटकीपर जी कमालिनी पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें:

श्रेयंका की चोट बनी वजह

ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल अभी टखने की लिगामेंट चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सकी हैं। इसी वजह से उन्हें Asia Cup के लिए नहीं चुना गया। उनकी जगह प्रेमा रावत टीम में बनी हुई हैं। प्रेमा को पिछले टी20 विश्व कप में भी मौका मिला था, हालांकि उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का अवसर मिला था।

इंग्लैंड में खेल रही हैं भारत की चार खिलाड़ी

भारतीय टीम की चार अहम खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेल रही हैं। इनमें स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष शामिल हैं। Asia Cup के बाद भारतीय टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी।

7 बार की चैंपियन है Team India

महिला Asia Cup में भारतीय टीम का रिकॉर्ड सबसे मजबूत रहा है। भारत अब तक सात बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जो किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है। टीम ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की थी।

महिला Asia Cup 2026 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरणी और नंदनी शर्मा

रिजर्व खिलाड़ी: प्रतिका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि।

ये भी पढ़ें  भारत छठी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, इन खिलाड़ियों के दम पर इंग्लैंड को दी मात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button