Business

Share Market : निवेशक अलर्ट, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, रुपये पर दबाव बरकरार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 142 अंक चढ़कर 76,342 के पार पहुंचा, निफ्टी 23,842 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हुआ, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही, वहीं ऑटो और मेटल सेक्टर दबाव में नजर आए।

बिजनेस डेस्क, 24 जून 2026:

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच बुधवार को Indian Share Market की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। हालांकि निवेशकों का रुख अभी भी सतर्क बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 142 अंकों की तेजी के साथ 76,342 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 18 अंकों की बढ़त लेकर 23,842 पर कारोबार करता दिखा। इसी दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर हो गया।

बाजार खुलते ही Nifty IT और Nifty Pharma इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हेल्थकेयर, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, सर्विसेज, रियल्टी, एफएमसीजी और पीएसई सेक्टर भी बढ़त में रहे। दूसरी तरफ ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, मीडिया और इंफ्रा सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिखाई दिया।

Midcap और Smallcap शेयरों में भी मिश्रित रुख देखने को मिला। Nifty Midcap 100 इंडेक्स करीब 61 अंक मजबूत होकर 62,138.65 पर पहुंच गया, जबकि Nifty Smallcap 100 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ 18,823 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Sensex Pack में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बीईएल, सन फार्मा, टीसीएस, एलएंडटी, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर बढ़त में रहे। वहीं भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बाजारों में सेमीकंडक्टर शेयरों की कमजोरी और Federal Reserve के सख्त रुख की आशंकाओं ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला है। उनका मानना है कि जब तक Nifty 23,950 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक बाजार में सतर्कता बनी रह सकती है।

एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई और जकार्ता के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग, सोल और बैंकॉक में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में मंगलवार को Dow Jones 0.09 फीसदी टूटकर बंद हुआ, जबकि टेक्नोलॉजी आधारित Nasdaq Index में 2.21 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

Crude Oil की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। WTI Crude 1.16 फीसदी टूटकर 72.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि Brent Crude 0.98 फीसदी की कमजोरी के साथ 76.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button