National

पाकिस्तान में कटास राज मंदिर के दर्शन कर सकेंगे भारतीय, 154 तीर्थयात्रियों के लिए वीजा हुआ जारी।

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2025

पाकिस्तान उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश के पंजाब प्रांत में स्थित श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय तीर्थयात्रियों को 154 वीजा जारी किए हैं।

धार्मिक स्थलों की यात्रा पर 1974 के पाकिस्तान-भारत प्रोटोकॉल के तहत, हजारों भारतीय तीर्थयात्री हर साल विभिन्न धार्मिक उत्सवों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि उसने तीर्थयात्रियों के एक समूह को चकवाल जिले में स्थित पवित्र श्री कटास राज मंदिर की यात्रा के लिए 154 वीजा जारी किए हैं, जो 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा।

ये भी पढ़ें:

भारत में पाकिस्तान के राजदूत साद अहमद वराइच ने तीर्थयात्रियों को आध्यात्मिक रूप से लाभदायक और संतुष्टिदायक यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

एक बयान में कहा गया कि उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान सरकार “अंतर-धार्मिक सद्भाव और आपसी समझ को बढ़ावा देने की अपनी नीति के अनुसार इस तरह की यात्राओं की सुविधा प्रदान करना जारी रखेगी।” 

ये भी पढ़ें  महाभारत के 'कर्ण' नहीं रहे, कैंसर से हारे जंग, पंकज धीर के निधन से टीवी व फिल्म जगत में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button