Sports

IPL 2026 : दिल्ली का धमाका… 226 रन चेज कर डाले, जयपुर में राजस्थान ढेर

पथुम निसांका और केएल राहुल की तेज़ अर्धशतकीय पारियों ने बड़े लक्ष्य को आसान बनाया, रियान पराग की 90 रन की कप्तानी पारी गई बेकार, जयपुर में राजस्थान की लगातार हार का सिलसिला जारी

स्पोर्ट्स डेस्क, 2 मई 2026:

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 220 से ज्यादा रन का लक्ष्य पहली बार हासिल कर लिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे, जिसे दिल्ली ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली की शुरुआत आक्रामक रही। पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 110 रन जोड़ दिए। निसांका ने 33 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन की पारी खेली। इसके बाद नीतीश राणा ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर मैच को दिल्ली की पकड़ में बनाए रखा।

आखिरी चरण में आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने बिना दबाव लिए 23 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। आशुतोष 25 रन और स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ये भी पढ़ें:

इससे पहले राजस्थान की शुरुआत लड़खड़ाई थी। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रियान पराग ने पारी संभाली और 50 गेंदों में 90 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 42 रन का योगदान दिया। आखिर में डोनोवन फरेरा ने 14 गेंदों पर 47 रन की तेज़ पारी खेलकर टीम को 225 तक पहुंचाया।

Advertisement

दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के बाद दिल्ली अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के अब नौ मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक हैं। वहीं राजस्थान 10 मैचों में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन जयपुर में यह उसकी सात में छठी हार रही।

READ MORE

ये भी पढ़ें  IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना किसी बदलाव मैदान में उतरी टीम इंडिया, जीत दिलाएगी सीरीज पर कब्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link