
एंटरटेनमेंट डेस्क, 17 सितंबर 2026:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों अपने एक इवेंट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अंबानी परिवार के Ganesh Chaturthi Event में पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं कैटरीना की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए। मां बनने के बाद हुई इस Body Shaming पर अभिनेत्री सोमी अली ने कैटरीना का बचाव किया है।
सोमी अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
सोमी अली ने अपने Instagram अकाउंट पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तस्वीर शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि किसी महिला का शरीर सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। मां बनने के बाद किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करने का अधिकार लोगों को नहीं मिल जाता।
सोमी ने लिखा कि एक महिला ने इस दुनिया में नई जिंदगी को जन्म दिया है, इसलिए वह सम्मान की हकदार है, मजाक की नहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर महिलाओं के शरीर को लेकर टिप्पणी करने वालों से अपने शब्दों पर गौर करने की बात कही।
बोलीं – महिला का शरीर कोई पब्लिक प्रापर्टी नहीं
सोमी अली ने अपनी पोस्ट में कहा कि किसी महिला की पहचान उसके शरीर के आकार से नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि महिला का हुनर, उसका काम और उसकी इंसानियत ज्यादा अहम है। महिलाओं को इस दबाव के बिना अपनी जिंदगी जीने दिया जाना चाहिए कि उन्हें देखने में कैसा लगना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक है। इसके लिए उसे किसी तरह की माफी मांगने की जरूरत नहीं है। सोमी के मुताबिक, शरीर में आया बदलाव ताकत, बदलाव और मातृत्व का हिस्सा है।
7 नवंबर 2025 को मां बनी थीं कैटरीना
कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हुई हो। अंबानी परिवार के Ganesh Chaturthi समारोह में उनकी मौजूदगी की तस्वीरें वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके वजन को लेकर सवाल उठाए।
कैटरीना के फैंस भी उनके समर्थन में सामने आए
कुछ यूजर्स ने कहा कि वह 40 साल की हैं, 20 साल की नहीं और उम्र के साथ-साथ मां बनने के बाद महिला के शरीर में बदलाव आना सामान्य है। वहीं कुछ फैंस ने सवाल उठाया कि कैटरीना को किसी तय Beauty Standard के हिसाब से क्यों देखा जाए।






