CrimeUttar Pradesh

लव ट्रैंगल बना खूनी खेल, यूट्यूबर के करीबी की हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 22 अप्रैल 2025:

यूपी के गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में यूट्यूबर शिल्पा के करीबी प्रदीप साहनी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों – हिमांशु सिंह, रितेश यादव और बृजेश कुमार – को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रामसिंह और एक किशोर अभी फरार हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 अप्रैल की रात गेहूं की दवरी के दौरान प्रदीप साहनी गुटखा लेने निकला था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह व्यक्तिगत रंजिश और प्रेम संबंधों में आई दरार थी।

ये भी पढ़ें:

शिल्पा ने बताया कि रामसिंह कभी उसका करीबी था, लेकिन प्रदीप के जीवन में आने के बाद उसने दूरी बना ली थी, जिससे रामसिंह नाराज था। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे और बाइक भी बरामद की है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP की गोशालाएं बनेंगी कैटल फूड सिक्योरिटी हब : किसानों की आय व गोवंश पोषण को नई ताकत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link