Lucknow City

लखनऊ में अनंत चतुर्दशी पर रही विसर्जन की धूम, विघ्न विनाशक को दी भाव भरी विदाई

बारिश के बीच ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे श्रद्धालु, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकली गणपति की शोभायात्रा, झूलेलाल वाटिका में इको-फ्रेंडली भू-विसर्जन, पेपर मिल कॉलोनी से भी झूलेलाल वाटिका पहुंची गणपति की प्रतिमा

लखनऊ, 25 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर में कई जगह गणपति की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राएं निकलीं। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच भक्तों ने विघ्न विनाशक को भाव भरी विदाई दी।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा

ऐशबाग रामलीला मैदान के पास राम नगर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में 10 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ। गणपति की विदाई के लिए मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में गणपति की प्रतिमा के साथ आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते हुए आगे बढ़े। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह बना रहा।

lucknow-anant-chaturdashi-ganesh-visarjan-jhoolelal-vatika-rain (2)

ये भी पढ़ें:

झूलेलाल वाटिका में भू-विसर्जन

गोमती तट के किनारे झूलेलाल वाटिका में गणपति की प्रतिमाओं के लिए भू-विसर्जन भी किया गया। नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के बजाय इको-फ्रेंडली तरीके से भू-विसर्जन की व्यवस्था की गई। गणेश महोत्सव के 10 दिन पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ बप्पा को विदाई दी।

lucknow-anant-chaturdashi-ganesh-visarjan-jhoolelal-vatika-rain (3)

पेपर मिल कॉलोनी से भी पहुंची प्रतिमा

पेपर मिल कॉलोनी के पंडाल में स्थापित Lucknow Ke Maharaja की प्रतिमा का भी झूलेलाल वाटिका में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पंडाल में अंतिम पूजा-अर्चना और आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा को लेकर झूलेलाल वाटिका पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोग गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए विदाई में शामिल हुए।

lucknow-anant-chaturdashi-ganesh-visarjan-jhoolelal-vatika-rain (4)

झूलेलाल घाट पर भी उमड़े श्रद्धालु

शहर में झूलेलाल घाट पर भी गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। यहां डीजे की धुन पर भक्त नाचते दिखे और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के दिन Ganesh Visarjan को लेकर अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। बारिश के बावजूद शोभायात्राओं में भक्तों की भागीदारी बनी रही।

ये भी पढ़ें  25 हजार मानदेय की मांग पर लखनऊ में आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का आवास घेरा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link