Lucknow City

झूलेलाल वाटिका में विराजे मनौतियों के राजा, गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा गोमती तट

लखनऊ में भजनों-झांकियों ने बांधा ऐसा समां कि भावविभोर हुए श्रद्धालु, गणेश जन्म की कथा से लेकर रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना तक दिखीं भव्य नृत्य नाटिकाएं, बच्चों के झूले, चाट-आइसक्रीम और मीना बाजार बना मेले का आकर्षण

लखनऊ, 14 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल वाटिका सोमवार को गणपति बप्पा की भक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठी। हनुमान सेतु के पास आयोजित श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से मूर्ति स्थापना और गणपति बप्पा की पावन वंदना के साथ हुआ। शुरुआत से ही पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।

कोलकाता के आदर्श राजपूत के भजनों पर झूमे भक्त

महोत्सव में कोलकाता के प्रसिद्ध गायक आदर्श राजपूत ने अपनी मधुर आवाज में गणपति के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो गए। ‘आओ आओ पधारो गणराज जी’, ‘गणपति को प्रथम मनाना है’, ‘देवा देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन’ और ‘मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ रहे’ जैसे भजनों पर भक्तों ने जमकर तालियां बजाईं और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।

इसके बाद विभिन्न राज्यों की पारंपरिक पोशाकों में सजे कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर गणपति महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में तिरुपति बालाजी, भगवान श्री कृष्ण, मां दुर्गा और मां काली की अलौकिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने इन झांकियों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति की।

ये भी पढ़ें:

lucknow-jhulelal-vatika-manoutiyon-ke-raja-ganesh-mahotsav (2)

महोत्सव की प्रमुख प्रस्तुतियों में भगवान गणेश के मस्तक पर हाथी का सिर लगाए जाने की पौराणिक कथा पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका भी शामिल रही। कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के जरिए बताया कि गणेश चतुर्थी पर हर वर्ष भगवान गणेश का जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता है।
दूसरी प्रमुख नृत्य नाटिका रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना पर आधारित रही। इसमें दिखाया गया कि रावण वध के बाद भगवान श्रीराम ने ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति के लिए शिवलिंग की स्थापना की और भगवान शिव उसी ज्योतिर्लिंग में विराजमान हुए।

lucknow-jhulelal-vatika-manoutiyon-ke-raja-ganesh-mahotsav (3)

शाम को कोलकाता के प्रसिद्ध संजय शर्मा के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे गजरे का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक ‘मनौतियों के राजा’ के दर्शन कर सकेंगे। बप्पा की आरती सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे होगी।

महोत्सव परिसर को इस बार खास तौर पर मेले का रूप दिया गया है। बच्चों के लिए नए-नए झूले लगाए गए हैं। फास्ट फूड, आइसक्रीम और चाट के स्टॉल के साथ महिलाओं के लिए मीना बाजार में श्रृंगार सामग्री के स्टॉल भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर पूजन के दौरान कमेटी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, रामशंकर वर्मा, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम, अजय अग्रवाल, योगेश बंसल, शरद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  INVEST UP : योगी की नई रणनीति, जिलों में निवेश बढ़ाने पर फोकस, उद्यमी होंगे ब्रांड अम्बेसडर

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link