Lucknow City

Breaking… लखनऊ के इन इलाकों में आज 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली… बारिश ने भी बढ़ाई मुसीबत

महानगर इलाके में लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित, बारिश में फॉल्ट और पेटी जलने से अमीनाबाद, गोमतीनगर विस्तार समेत कई क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ता रहे परेशान

लखनऊ, 4 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके के हजारों लोगों को आज करीब पांच घंटे के बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, गोपाल पुरवा, गोल मार्केट, निशातगंज चौराहा और आसपास के इलाकों पर पड़ेगा।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। उधर, सोमवार को हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। भूमिगत लाइन में फॉल्ट और फ्यूज पेटियां जलने से अमीनाबाद, एल्डिको, गोमतीनगर विस्तार, बिजनौर रोड सहित कई इलाकों में हजारों लोगों को घंटों बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में जलापूर्ति भी प्रभावित हुई जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

अमीनाबाद ओल्ड उपकेंद्र के अमानीगंज फीडर में सुबह 10 बजे फॉल्ट आने से जूते वाली गली, फतेहगंज गल्ला मंडी और फूलवाली गली की बिजली करीब एक घंटे तक ठप रही। वहीं हाथीखाना फीडर की आपूर्ति भी दोपहर में लगभग आधे घंटे बाधित रही। अस्तबल चारबाग क्षेत्र में दोपहर 1:25 बजे फ्यूज पेटी में आग लगने से आसपास के घरों की बिजली करीब 25 मिनट तक बंद रही।

ये भी पढ़ें:

इधर, गोमतीनगर विस्तार के वरदान खंड सेंट्रल पार्क, विश्वास खंड-1 व 2, विजयंत खंड न्यू, माधव ग्रीन और विभूतिखंड में भी बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार सामने आ रही तकनीकी खराबियों और नियोजित शटडाउन ने राजधानी में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें  वीरभूमि मैनपुरी में आकार ले रहा सांस्कृतिक केंद्र...इतिहास कला का होगा आधुनिक संगम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button