Uttar Pradesh

लखनऊ : रिश्वत के लिए रोका था भुगतान, एक लाख लेते पीडब्ल्यूडी का जेई गिरफ्तार

लखनऊ, 2 दिसंबर 2024:

यूपी के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक जेई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सोमवार को लखनऊ में विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। जेई सत्येंद्र यादव हरदोई जनपद में तैनात था।

40 लाख के भुगतान के लिए मांग रहा था 10 लाख रुपये

विजिलेंस विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक जेई सत्येंद्र लखनऊ के हजरतगंज इलाके के मानसनगर जियामऊ निवासी ठेकेदार महेंद्र कुमार त्रिपाठी से 40 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। महेंद्र ने पीएमजीएसवाई के तहत हरदोई में एक सड़क बनवाई थी। उसका 40 लाख रुपये का भुगतान होना था। आरोप है कि बिल पास करने के लिए जेई कई माह से रुपये मांग रहा था।

ये भी पढ़ें:

विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल

Advertisement

इससे परेशान होकर ठेकेदार महेंद्र ने विजिलेंस के सीआई सेक्टर लखनऊ में शिकायत की। विजिलेंस टीम ने शिकायत की पड़ताल के बाद जाल बिछाया। सोमवार को ठेकेदार एक लाख रुपये जेई को देने लखनऊ के दुबग्गा इलाके में पहुंचा। रुपये लेते ही टीम ने जेई सत्येंद्र को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें  ज्येष्ठ माह: चौथे बड़ा मंगल पर सजे हनुमान मंदिर... लगी रहीं कतारें, भंडारों की दिखी धूम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link