Lucknow City

लखनऊ : गोमतीनगर व माल क्षेत्र में शाम तक गुल रहेगी बिजली… जानें किसलिए हो रही कटौती

मरम्मत कार्य के चलते गोमतीनगर के विनीतखंड-पांच, एसएलडीसी और एसटीपी भरवारा इलाके और माल के शंकरपुर क्षेत्र में बाधित रहेगी आपूर्ति

लखनऊ, 21 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं को आज एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्य के चलते शहर के कुछ इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तय समय में कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग के अनुसार गोमतीनगर स्थित विराजखंड उपकेंद्र से जुड़ी बिजली सप्लाई रविवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विनीतखंड-पांच, एसएलडीसी और एसटीपी भरवारा इलाके के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसके अलावा माल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले शंकरपुर क्षेत्र में भी इसी समय में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जरूरी है। उधर, शहर के खुर्शेदबाग इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम एक पेड़ की टहनी गिरने से लोहे का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे एबीसी केबल टूटकर जमीन तक लटक गई।

ये भी पढ़ें:

खुर्शेदबाग इलाके में 27 घंटे गुल रही बिजली

Advertisement

इस कारण एक अपार्टमेंट के छह फ्लैट समेत करीब 10 से 12 परिवारों की बिजली आपूर्ति लगभग 27 घंटे तक बाधित रही। पूरी रात बिजली न होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। वहीं शनिवार सुबह पानी की सप्लाई भी ठप हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नीचे तक लटकी एबीसी के कारण सात-आठ दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल भी हो गए। इसके बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब उपभोक्ताओं की शिकायत मुख्य अभियंता तक पहुंची तब शनिवार शाम मरम्मत टीम भेजी। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति काफी देर से बहाल हो सकी।

ये भी पढ़ें  इलाके में घूमता मिला जिला बदर अपराधी...पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link