Uttar Pradesh

लखनऊ : कूड़े से बंद हो रही रोड… ढेर पर चारपाई डालकर बैठे, जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, 18 अगस्त 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ में सीतापुर रोड पर मड़ियांव फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया। यहां लोगों ने कूड़े के अंबार से रोड बंद होने बीमारी फैलने का खतरा होने आदि का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी कूड़े के ढेर पर चारपाई डालकर लेटे रहे सभी ने स्थानीय विधायक नीरज वोरा पर भी अनुसनी का आरोप लगाया।

सीतापुर रोड पर मड़ियांव फ्लाईओवर के नीचे कूड़े का ढेर लगातार ऊंचा होता जा रहा है यही नहीं बारिश के दौरान सड़क तक बंद हो जाती है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर सोमवार को लोग सड़क पर नहीं वरन कूड़े के ढेर पर ही चारपाई डालकर लेट गए। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अजीत कुमार मौर्य ने कहा कचरे के इस अंबार के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदगी के पास से बदबू के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। नगर निगम इसका स्थायी समाधान निकाले।

अन्य नागरिकों राम विलास, सुनील आदि ने भी कहा कि पूरे लखनऊ से यहां ही कूड़ा डाला जा रहा है। फैजुल्लागंज में इस समय दर्जनो लोग मलेरिया-डेंगू से जूझ रहे हैं। बारिश के दौरान यही कूड़ा सड़क पर बहता है और रोड ब्लॉक हो जाती है। विधायक, मेयर और नगर आयुक्त इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। अधिकारियों से कई बार कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पास ही विधायक नीरज वोरा का आफिस है लेकिन वो भी नहीं सुनते। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा। कूड़े की उठान नहीं हो रही। सड़क पर कूड़ा डंप कर दिया जा रहा। मामले में लोगों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर कूड़ा नहीं हटा तो व्यापक आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  सीतापुर में मौसम का कहर... आग में मां-बेटी जिंदा जलीं, आंधी में पेड़ गिरने से महिला की जान गई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link